फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त, निफ्टी 16600 के पार

Fri, 11 Mar 2022 10:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark: शुक्रवार को शेयर बाजार में बीते तीन दिनों से जारी तेजी का दौर थम गया और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बीएसई के सेंसेक्स ने 300 टूटकर कारोबार की शुरुआत की, जबकि एनएसई का निफ्टी 16,500 के स्तर से नीचे खुला। हालांकि, अब बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी आई है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी का दौर थम गया। दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16,500 के नीचे कारोबार की शुरुआत की।

विज्ञापन


फिलहाल, दोनों इंडेक्स शुरुआती गिरावट से उबरते हुए नजर आ रहे हैं और हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स जहां 200 अंक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि तेजी लेते हुए निफ्टी 16,600 के स्तर के पार पहुंच गया है। बता दें बीते कारोबारी दिन गुरुवार को पांच राज्यों में चुनाव नतीजे घोषित होने के बीच दिनभर शेयर बाजार में बहार देखने को मिली थी। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 817 अंकों की उछाल भरते हुए 55,464 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 249 अंकों की तेजी के साथ 16,595 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें