फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16900 के पार

Wed, 16 Mar 2022 03:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: मंगलवार की सुस्ती तोड़ते हुए सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 685 अंक की उछाल भरते हुए खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 196 अंक की तेजी का साथ कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 685 अंक की तेजी के साथ 56,462 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 196 अंक उछलकर 16,859 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 1047अंक की उछाल के साथ 56,824 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 315 अंक की जोरदार तेजी के साथ 16,978 के स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को आई थी बड़ी गिरावट
इससे पहले बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शुरुआती बढ़त गंवाते हुए शेयर बाजार बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स जहां 709 अंक टूटकर 55,777 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 225 अंक फिसलकर 16,646 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में मंगलवार को जो जोरदार गिरावट आई उसके चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 2.61 लाख करोड़ रुपये घट गई। बाजार में कमजोर रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,61,145.72 करोड़ रुपये घटकर 2,51,66,630.06 करोड़ रुपये पर आ गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें