फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: चुनाव नतीजों से बाजार उत्साहित, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त लेकर बंद

Thu, 10 Mar 2022 03:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: गुरुवार को देश के पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बीच शेयर बाजार में दिनभर बहार रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 817 अंकों की उछाल भरते हुए 55,464 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 249 अंकों की तेजी के साथ 16,595 के स्तर पर बंद हुआ। 

 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को देश के पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बीच शेयर बाजार में दिनभर बहार रही। बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 817 अंकों की उछाल भरते हुए 55,464 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 249 अंकों की तेजी के साथ 16,595 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते  सेंसेक्स 1200 अंक उछलकर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने भी 300 अंकों की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया था। दिनभर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1500 अंकों तक उछला और निवेशकों को जमकर कमाई कराई। गुरुवार को शेयर बाजार के निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें