फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उछाल: पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बीच शेयर बाजार में निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 5.4 लाख करोड़ का फायदा

Thu, 10 Mar 2022 12:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Investors Wealth Jumps By 5.4 Lakh Crore: गुरुवार को देश के पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने की प्रक्रिया के बीच शेयर बाजार में भी रौनक देखने को मिली रही है। बाजार खुलने के दो घंटे के भीतर ही निवेशकों को 5.4 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त लाभ हुआ है। इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 1300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को जहां एक ओर देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनावों के परिणामों की प्रक्रिया जारी है। इन परिणामों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बीएसई का सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी सूवकांक 16,700 के ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते निवेशकों को महज दो घंटे के कारोबार के दौरान ही पांच लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। 
विज्ञापन


लगातार तीन दिन से तेजी जारी
आज शेयर बाजार के रुख पर नजर डालें तो निवेशकों की संपत्ति में गुरुवार तड़के 5.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उछाल आया। घरेलू बाजारों में बुधवार को भी जोरदार तेजी आई थी और मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। वहीं गुरुवार को बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,21,949.74 करोड़ रुपये बढ़कर 2,48,32,780.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में तेज इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि 8 फरवरी से 7 मार्च तक बाजारों को लगातार चार सत्रों में तेज गिरावट का सामना करना पड़ा था, लेकिन बीते तीन दिनों से बहार वापस लौटी और निवेशकों की जमकर कमाई हो रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें