फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock market : शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1170 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 348 अंक कमजोर

Mon, 22 Nov 2021 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock market collapse :  सेंसेक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंक तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था। अंत में यह1170 अंक गिरकर 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Stock Exchange
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह का पहला दिन सोमवार शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। शुरुआत से ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स और एनएसई का निफ्टी लाल निशान कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1170 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 348 अंकों फिसलकर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर नहीं पहुंच सके सेंसेक्स-निफ्टी 
सेंसेक्स आज 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला था और इसमें कारोबार के अंत तक गिरावट जारी रही। दिन भर के कारोबार के दौरान यह 1333.88 अंकों या 2.24 फीसदी तक कम होकर 58,302.13 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स थोड़ा संभला और 1170 अंक गिरकर 58,465.89 के स्तर पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी बुरी तरह फिसला 
एनएसई के निफ्टी के लिए भी आज का दिन खराब रहा और कमजोर शुरुआत करने के बाद निफ्टी भी उबर नहीं पाया। बाजार शुरू होने पर निफ्टी 87.35 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें दिन बढ़ने के साथ-साथ गिरावट आती गई। कारोबार के दौरान निफ्टी 392.45 अंक या 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 17372.35 के स्तर के निचले स्तर तक पहुंचा था। कारोबार के अंत में निफ्टी 348 अंक गिरकर 17,416 के स्तर पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


गुरुवार को भी गिरावट के साथ हुआ था बंद 
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें