फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में तेज गिरावट, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 400 अंक फिसला

Mon, 22 Nov 2021 02:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Open: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 1297 अंक गिरावट के साथ 58,338.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी करीब 400 अंक फिसल चुका है। 
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की। लाल निशान पर खुलने के बाद कुछ देर के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स में भारी गिरावट आ गई और 30 शेयरों वाला सूचकांक अब तक करीब 500 अंक से ज्यादा टूट चुका है। यह गिरावट यहीं नहीं थमी 12 बजे तक सेंसेक्स में 890.65 अंक फिसलकर 59 हजार के स्तर से नीचे आ गया। फिलहाल सेंसेक्स में 1300 अंकों की भारी गिरावट आ चुकी है और यह 58,338.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर शुरुआत करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बनी हुई है। एनएसई का निफ्टी भी भारी गिरावट झेल रहा है। यह 389 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके शेयरों में 2.15 फीसदी की गिरावट आई है और यह 17382.20 के स्तर पर है। गौरतलब है कि एनएसई का निफ्टी बाजार खुलने के साथ ही 87.35 अंक या 0.49 फीसदी टूटकर 17,677.45 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को भी गिरावट के साथ हुआ था बंद 
बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के साथ ही एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 372.32 अंकों की फिसलकर 59,636.01 और निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें