फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे

Fri, 22 Apr 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के बाद अंत में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले थे। बीएसई के सेंसेक्स ने 546 अंक या 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 57,366 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, वहीं एनएसई का निफ्टी 166 अंक या 0.95 फीसदी टूटकर 17,227 के स्तर पर खुला था। 

गौरतलब है कि इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ था। सेंसेक्स सूचकांक 874 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,912 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक 265 अंक या 1.49 फीसदी चढ़कर 17,393 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें