फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1010 रुपये उछली चांदी की कीमत, सोना भी 39300 के पार

Wed, 09 Oct 2019 05:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 315 रुपये महंगा होकर 39,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वहीं, औद्योगिकी इकाइयों की मजबूत मांग से चांदी भी 1,010 रुपये महंगी होकर 47,330 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। 

विज्ञापन


दशहरा के मौके पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता और आर्थिक वृद्धि की चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत बढ़कर 1,507 डॉलर पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 39,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। 

सोने में यह तेजी व्यापार वार्ता में बनी चिंताओं और आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों के कारण देखी गई। पटेल ने कहा कि यूएस द्वारा और चीनी कंपनियों को ब्लेकलिस्ट और चीनी अधिकारियों का विजा प्रतिबंधित करने की घोषणा का निवेशकों पर प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें