फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में 112 अंकों की बढ़ोतरी, रुपये में मामूली कमजोरी

Fri, 13 Apr 2018 09:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के वित्त वर्ष 2017-18 के नतीजे भी घोषित होंगे।  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 32213 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 32 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10491 पर खुला। 

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक उछला है।

रुपये में कमजोर शुरुआत 
आज रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे घटकर 65.30 के स्तर पर खुला है। गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में काफी कमजोरी आई थी और एक डॉलर की कीमत 65.40 रुपये के पास तक पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें