शेयर बाजार में आज उछाल के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले, वहीं रुपया 24 पैसे टूट गया। सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली। सेंसेक्स 36 अंकों की तेजी के साथ 38169 अंकों पर और निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 11,455 अंकों पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 115 अंकों की तेजी के साथ 38,248 अंकों पर और निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 11,482 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।