फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड वॉर का असर घटने से शेयर बाजार-रुपये में दिखी तेजी, सेंसेक्स में 301 अंकों की बढ़ोतरी

Tue, 06 Mar 2018 09:53 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की चिंता समाप्त होने के बाद और ग्लोबल मार्केट में तेजी के साथ बंद होने का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला।  बीएसई का सेंसेक्स 301 अंकों की तेजी के साथ 34047 पर खुला। वही एनएसई का निफ्टी 62 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10420 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


ट्रेड वार की चिंता घटने से एशियाई बाजारों में तेजी
ग्लोबल बाजारों से मिले अच्छे संकेतों से मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 10,392 अंक पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 445 अंक की तेजी के साथ 24,487 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 252 अंक बढ़कर 30,138 अंक पर कारोबार कर रहा है।

रुपये में लौटी तेजी, 15 पैसे बढ़कर 64.95 पर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 64.95 के स्तर पर खुला है। वहीं कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पूरी तरह सपाट होकर 65.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें