फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत

Tue, 16 Apr 2019 09:52 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानि मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 173.03 अंक यानि 0.44 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.50 अंक यानि 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

38838.09 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

173.03 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39078.87 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 51.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11741.90 के स्तर पर पहुंचा। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों में वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, आईओसी, एशियन पेंट्स, विप्रो, हीरो मोटो, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, और भारती एयरटेल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचयूएल और टाटा स्टील के स्टॉक्स शामिल रहे। 

विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो मंगलवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले। 

विज्ञापन

सोमवार को भी हरे निशान के साथ खुला था शेयर बाजार

इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 70.98 अंक यानि 0.18 फीसदी की बढ़त हुई थी। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.10 अंक यानि 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ खुला था। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 136.84 अंक यानि 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 39042.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 42.10 अंक यानि 0.36 फीसदी की बढ़त के बाद 11732.50 के स्तर पर था।  

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 69.49 के स्तर पर खुला है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.42 के स्तर पर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें