फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, रुपये में भी हुई बढ़ोतरी

Mon, 15 Apr 2019 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 70.98 अंक यानि 0.18 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.10 अंक यानि 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

38838.09 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स 

70.98 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38838.09 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 22.10 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11665.60 के स्तर पर पहुंचा। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों में टीसीएस, कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो, लक्ष्मी विलास बैंक, डीएलएफ, आईटीसी और आईओसी के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें इंफोसिस, गेल और आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक्स शामिल रहे। 

विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सोमवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। 160.10 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38767.11 के स्तर पर पहुंचा था। वहीं बात अगर निफ्टी की करें तो 46.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11643.50 के स्तर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन

शेयर मार्केट

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 32.53 अंक यानि 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 38799.64 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.40 अंक यानि 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 11692.90 के स्तर पर था।  

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 69.07 के स्तर पर खुला है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें