सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 266.07 अंकों की बढ़त के बाद 38823.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 84 अंकों की बढ़त के बाद 11582.90 के स्तर पर बंद हुआ।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, वेदांता और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और एल एंड टी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211.66 अंकों की बढ़त के साथ 38768.70 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 59.50 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11558.40 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 173.78 अंकों की गिरावट के बाद 38557.04 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 57 अंकों की गिरावट के बाद 11498.90 के स्तर पर बंद हुआ था।