सोना वायदा भाव 0.17 फीसदी टूटा
सटोरियों के अपने सौदे घटाने से मंगलवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 0.17 फीसदी टूटकर 34,520 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के सौदे कम करने और मुनाफावसूली के चलते वायदा कारोबार में सोने के भाव में कमजोर रुख रहा।
एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी सौदों के लिए सोने का भाव 59 रुपये अथवा 0.17 फीसदी घटकर 34,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 16,384 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.21 फीसदी घटकर 1,397.10 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी वायदा के भाव में 0.08 फीसदी की तेज
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी का भाव 0.08 फीसदी बढ़कर 38,055 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक रुख के स्थिर संकेतों को देखते हुए सटोरियों के अपने सौदे बढ़ाने से मुख्य तौर पर चांदी के भाव में तेजी देखी गयी।
एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी सौदों के लिए चांदी का भाव 31 रुपये अथवा 0.08 फीसदी बढ़कर 38,055 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 30,554 लॉट का कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 15.05 डॉलर प्रति औंस रहा।