वायदा बाजार में सोना चमका
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से वायदा बाजार में सोना 157 रुपये चढ़कर 32,255 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून डिलिवरी वाला सोना 157 रुपये की वृद्धि के साथ 0.49 फीसदी 32,255 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 251 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अगस्त डिलिवरी वाला सोना 108 रुपये चढ़कर 32,374 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इसमें 15,270 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण सटोरियों के सौदे बढ़ाने से सोने के वायदा भाव में यह तेजी दर्ज की गयी है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.55 फीसदी चढ़कर 1,318.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 36,593 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी के लिये चांदी का भाव 144 रुपये अर्थात 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 36,593 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 27,359 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां वायदा कारोबार में चांदी कीमतों में तेजी आयी। सिंगापुर में चांदी की कीमत 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 14.65 डॉलर प्रति औंस हो गयी।