दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 66.44 अंकों की बढ़त के बाद 39749.73 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 16.40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11941.20 के स्तर पर पहुंच गया।
दिनभर के कारोबार के बाद मंगलवार को भारती इंफ्राटेल, बजाज ऑटो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, यस बैंक, इंफोसिस और कोल इंडिया के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को ऑटो, इंफ्रा और पीएसयू बैंक में गिरावट आई। वहीं आईटी, फार्मा और मेटल में थोड़ी बढ़त हुई।
दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 248.57 अंकों की बढ़त के बाद 39683.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 80.70 अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11924.80 के स्तर पर पहुंचा था।