फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूती से 256 अंक उछला सेंसेक्स, 10700 के करीब बंद हुआ निफ्टी

Fri, 27 Apr 2018 04:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

बैंकिंग स्टॉक्स में मजबूती का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला और सेंसेक्स में 256 अंकों का उछाल देखा गया। वहीं निफ्टी भी 10700 के करीब पहुंच गया। सेंसेक्स 34970 और निफ्टी 74.5 अंकों की बढ़त के साथ 10692 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और मेटल शेयरों में अच्छी खरीददारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी की मजबूती के साथ 25,400 के करीब बंद हुआ है। पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.50 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.39 फीसदी की तेजी है। एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, ओरिएंटल बैंक और आईउीबीआई बैंक में 3.15 फीसदी से 4.03 फीसदी की तेजी है। 

वहीं बीएसई पर एक्सिस बैंक में 5.18 फीसदी और आरबीएल बैंक 3.58 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 3.32 फीसदी की तेजी है। हालांकि आईटी शेयरों में दबाव दिखा और निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.7 फीसदी तक गिरकर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान एक्सिस बैंक में 4.57 फीसदी, आरआईएल में 3.04 फीसदी, यस बैंक में 3.01 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.99 फीसदी और आयशर मोटर के शेयरों में 1.49 फीसदी की तेजी है।
विज्ञापन


कमजोर मांग से सोना-चांदी में गिरावट
सोने की कीमतों में एकबार गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर कमजोर मांग के साथ स्थानीय स्तर पर भी खरीद में कमी से सोना 190 रुपये घटकर 32,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की भी हालत में  भी कोई इजाफा नहीं हुआ है, बल्कि 100 रुपये की गिरावट के साथ चांदी 40,450 रुपये प्रति किलो हो गई है।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर में कमजोरी के साथ अन्य मुद्राओं की मजबूती से सोने के सुरक्षित निवेश की छवि में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूूयार्क में बीते बृहस्पतिवार को सोने का भाव 0.48 फीसदी घटकर 1,316.30 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी का भाव दाम 0.27 फीसदी लुढ़ककर 16.47 डॉलर प्रति औंस हो गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें