फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में आठवें दिन भी उछाल जारी, 23 अंक चढ़ा, चांदी में दिखी तेजी

Wed, 20 Mar 2019 05:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

शेयर बाजार में आठवें दिन भी उछाल देखने को मिला, लेकिन यह इतना ज्यादा नहीं था। बाजार होली के त्योहार से एक दिन पहले ठंडे जोश के साथ बंद हुआ। हालांकि रिलांयस कम्यूनिकेशन का शेयर 10 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। गुरुवार को शेयर बाजार में होली के चलते अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी आज दिनभर बेहद छोटे दायरे में सिमटे रहे और क्लोजिंग भी कल के स्तर के करीब ही हुई है। हालांकि बैंक निफ्टी 29800 के पार बंद हुआ है। बाजार में आज दिन भर उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा। कच्चे तेल में मजबूती और रुपये में कमजोरी से बाजार पर दबाव देखने को मिला।

सेंसेक्स 23.28 अंकों की बढ़त के साथ 38386.75 के स्तर पर और निफ्टी 11.35 अंक की बढ़त के साथ 11521.05 के स्तर पर बंद हुआ है।
शेयर बाजार मंगलवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 268 अंक बढ़कर 38363 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 70 अंक बढ़कर 11532 के स्तर पर बंद हुआय़ निफ्टी बैंक 172 अंक बढ़कर 29768 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोना स्थिर, चांदी की कीमतों में तेजी

हालांकि सराफा बाजार में सोने की कीमतें स्थिर रहीं। चांदी की कीमतें में 40 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का रेट 32,970 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला 32,970 रुपये और 32,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,400 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर ही रही। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 40 रुपये की तेजी के साथ 38,960 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 95 रुपए तेज होकर 38,126 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें