फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में दिखी 200 अंकों की तेजी, रुपये में 2 पैसे की गिरावट

Thu, 08 Mar 2018 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

एशियाई बाजारों में छाई तेजी का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं रुपये में 2 पैसे की कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 211 अंक चढ़कर 33,245 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी 62 अंक बढ़कर 10,216 अंक पर ओपन हुआ।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी तक उछला है।

बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 24,300 के पास नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 2 पैसे गिरकर खुला
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपये की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 64.90 के स्तर पर खुला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें