फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में 149 अंकों की मजबूती, 10648 पर खुला निफ्टी, रुपये में 25 पैसे की बड़ी बढ़त

Mon, 28 May 2018 09:55 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

महीने के आखिरी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपये में भी अब तक सबसे बड़ी रिकवरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 128 अंकों के उछाल के साथ 35,052 और निफ्टी 48 अंक की मजबूती के साथ 10,653.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसी का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है।  

एनएसई पर आईटी, मेटल समेत सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं हैवीवेट शेयरों में एचडीएफसी, आईटीसी, ओएनजीसी, मारुति, टीसीएस, एचयूएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती नजर आ रही है।
विज्ञापन


67.50 पर खुला रुपया
रुपये में मजबूती का सिलसिला बरकरार है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये ने जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की मजबूती के साथ 67.52 के स्तर पर खुला है। वहीं, पिछले हफ्ते शुक्रवार के कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे की जोरदार मजबूती के साथ 67.78 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें