शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स में मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 126 अंकों की मजबूती के साथ 35032 पर खुला। निफ्टी 34 अंक की तेजी के साथ 10,649 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
प्राइवेट बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस, मेटल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और पावर शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 26,434 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि पीएसयू बैंक, फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, गेल और एचयूएल 3-1.2 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में आरकॉम, आर पावर, रिलायंस कैपिटल, सेंट्रल बैंक, रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस निप्पॉन, टोरेंट फार्मा, गृह फाइनेंस, श्रीराम सिटी यूनियन, पीईएल, एयू बैंक, नेशनल एल्युमीनियम, सेल, अशोक लेलैंड 1.01 से 14.86 फीसदी तक बढ़े।
रुपये की सपाट शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की बढ़त के साथ 67.42 के स्तर पर खुला है। बता दें कि अगले हफ्ते आरबीआई की पॉलिसी से पहले कल रुपये में शानदार रिकवरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 43 पैसे की बढ़त के साथ 67.43 के स्तर पर बंद हुआ था।