फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में जारी रही दूसरे दिन भी गिरावट, 43 अंक लुढ़का सेंसेक्स, सोने में दिखी मजबूती

Wed, 30 May 2018 04:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सेंसेक्स 43 अंक लुढ़ककर बंद हुआ, वहीं तीन दिन बाद सोने में मजबूती देखने को मिली।  सेंसेक्स 34,906 के स्तर पर और निफ्टी 19 अंक गिरकर 10,614.4 के स्तर पर बंद हुआ है।

विज्ञापन


बैंकिंग, मेटल और पावर शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 26,328 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि आज फार्मा, ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव देखने को मिला है।

तीन दिनों की गिरावट के बाद सोना हुआ मजबूत
मजबूत वैश्विक संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से सोने की खरीद बढ़ाए जाने के कारण बुधवार को सराफा बाजार में सोना 230 रुपये की उछाल के साथ 32,090 रुपये प्रति दस ग्राम का हो गया। इस उछाल के बाद पीली धातु में लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने इस इजाफे का श्रेय घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं व फुटकर व्यापारियों द्वारा निचले स्तर पर की गई तेज खरीददारी को दिया है। वहीं विदेशों में भी रुझान मजबूत रहा, क्योंकि इटली में राजनीतिक अनिश्चितता और चीन तथा अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध की चिंता से एक सुरक्षित निवेशगाह के रूप में सोने की मांग बढ़ गई।

इससे पहले के तीन कारोबारी सत्रों में पीली धातु में 615 रुपये की भारी गिरावट हुई थी। चांदी पर हालांकि बिकवाली का दबाव बरकरार रहा, जिसके कारण चांदी 200 रुपये टूटकर 40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में मंगलवार को सोना 0.09 फीसदी से मजबूत होकर 1,298.40 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया। 

दिल्ली में यह रहा सोने-चांदी का दाम
देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 230 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,090 रुपये व 31,940 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। चांदी में आई गिरावट से साप्ताहिक आधार पर डिलीवर होने वाली चांदी का भाव 335 रुपये लुढ़ककर 39,785 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एजेंसी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें