शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 106 अंकों की तेजी के साथ खुला, वहीं रुपये में 28 पैसे की रिकवरी देखने को मिली। हालांकि दुनिया भर के बाजारों में काफी कमजोरी देखने को मिली।
सेंसेक्स 106 अंकों की बढ़त के साथ 35395 के स्तर पर और निफ्टी 33.20 अंक की बढ़त के साथ 10750 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 16685 के ऊपर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है।
68 के पार खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे की बढ़त के साथ 68.10 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भारी गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 39 पैसे टूटकर 68.38 के स्तर पर बंद हुआ था।