फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे और लाल निशान का खेल जारी; सेंसेक्स फिर फिसला, निफ्टी 24400 से नीचे आया

Thu, 24 Oct 2024 09:43 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: पिछले कुछ दिनों की तरह गुरुवार की सुबह भी भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 24300 से नीचे पहुंच गया। वायदा करोबार की एक्सपायरी के दिन बाजार में क्या चल रहा है? विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन भी उतार-चढ़ाव का खेल जारी रही है। पिछले कुछ दिनों की तरह गुरुवार की सुबह भी भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते दिखे।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 24300 से नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 165.07 (0.20%) अंक टूटकर 79,916.91 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी में 52.71 (0.22%) अंकों की कमजोरी के साथ 24,382.80 पर पहुंच गया।

विदेशी फंडों की निरंतर निकासी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के निराशाजनक नतीजों से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी के बावजूद सूचकांक कमजोर पड़ गए।
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 177.84 अंक चढ़कर 80,259.82 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 45.15 अंक चढ़कर 24,480.65 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, जल्द ही बेंचमार्क सूचकांकों में बिकवाली शुरू हो गई और वे नीचे कारोबार करने लगे। बीएसई बेंचमार्क इंडेक्स 219.12 अंक गिरकर 79,862.86 पर और निफ्टी 74 अंक गिरकर 24,361.50 पर कारोबार कर रहा था।

किन शेयरो में गिरावट और किसमें तेजी दिखी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि एफएमसीजी प्रमुख ने शहरी बाजार से मांग में नरमी के कारण सितंबर 2024 में समाप्त दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,595 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया।

नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति अन्य बड़ी गिरावट वाले शेयर रहे। एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5,684.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,039.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बाजार में गिरावट पर क्या है जानकारों की राय?

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, बाजार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती भारी, अभूतपूर्व और निरंतर एफआईआई बिकवाली है, जो 23 अक्टूबर तक 93,088 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। एफआईआई की बिकवाली का मूल कारण भारतीय बाजार में ऊंचा मूल्यांकन और चीन व हांगकांग जैसे बाजारों में अपेक्षाकृत सस्ता और आकर्षक मूल्यांकन रहना है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "बाजार में तेजी का रुख आय वृद्धि में गिरावट के रुझान के कारण नहीं है, बाजार में हर तेजी पर बिकवाली देखी जा रही है, निकट अवधि का बाजार ढांचा 'तेजी पर बिकवाली' में बदल रहा है।"

एशियाई बाजारों में, टोक्यो में तेजी रही, जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक दायरे में बंद हुए।

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "एक कठिन कारोबारी सत्र के बाद हमारे बाजारों में आशावाद थम गया है, ठीक वैसे ही जैसे एक पतंग किसी डाल पर अटक जाती है। निफ्टी लगातार तीन दिनों से लाल निशान पर बंद हुआ है। कई कारण तेजी की भावनाओं को नियंत्रित कर रहे हैं। इनमें कॉरपोरेट इंडिया की दूसरी तिमाही की निराशाजनक आय, एफआईआई की निरंतर बिकवाली, अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की गति से जुड़ी चिंताएं और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे कारण शामिल हैं।"

ब्रेंट क्रूड 1.25% चढ़ा, रुपये में डॉलर के मुकाबले सपाट कारोबार

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.25 प्रतिशत बढ़कर 75.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये में सपाट कारोबार होता दिखा। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 138.74 अंक या 0.17 प्रतिशत गिरकर 80,081.98 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 36.60 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 24,435.50 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


संबंधित वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें