फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: टेक शेयरों के दम पर शेयर बाजार में मजबूत उछाल, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, निफ्टी 24400 के पास

Fri, 16 Aug 2024 09:43 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 501.24 (0.63%) अंकों की बढ़त के साथ 79,614.73 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 179.91 (0.75%) अंक चढ़कर 24,323.65 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंक तक चढ़ा गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी मजबूत होगर 24,400 के करीब पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 501.24 (0.63%) अंकों की बढ़त के साथ 79,614.73 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 179.91 (0.75%) अंक चढ़कर 24,323.65 पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

आईटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में दिखी खरीदारी

वैश्विक बाजारों में तेज उछाल के साथ-साथ आईटी शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दिखा। 

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 805.96 अंक चढ़कर 79,911.84 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 252.05 अंक चढ़कर 24,395.80 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ कारोबार करती दिखीं। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में काफी तेजी रही। गुरुवार को अमेरिकी बाजार तेज बढ़त के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी आंकड़ों से फिलहाल मंदी की आशंका टली

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "अमेरिकी मंदी की आशंकाओं और येन कैरी ट्रेड के बंद होने से 5 अगस्त को हुई बिकवाली से वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार तेजी से उबरे हैं। अमेरिकी मुद्रास्फीति और बेरोजगारी राहत के नवीनतम आंकड़े अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर बढ़ने का संकेत नहीं देते हैं। दूसरी ओर, 2.9% वार्षिक मुद्रास्फीति संख्या और श्रम बाजारों में थोड़ी नरमी ने सितंबर में फेड दर में कटौती के लिए मंच तैयार किया, जिस पर बाजार अभी से विचार कर रहा है।"

विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 80.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे के अनुसार वॉल स्ट्रीट से मजबूत संकेतों, सितंबर में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिका में खुदरा बिक्री के मजबूत आंकड़ों के कारण कारोबारी जोखिम उठाने का रुख अपना सकते हैं, जिससे मंदी की चिंता कम हुई है।

बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार, गुरुवार को थी 15 अगस्त की छुट्टी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। इसे पहले बुधवार को बीएसई बेंचमार्क 149.85 अंक या 0.19 प्रतिशत चढ़कर 79,105.88 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 4.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 पर बंद हुआ।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में मजबूती दिख रही है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 800 अंक तक चढ़ा गया। दूसरी ओर, निफ्टी भी मजबूत होगर 24,400 के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 501.24 (0.63%) अंकों की बढ़त के साथ 79,614.73 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 179.91 (0.75%) अंक चढ़कर 24,323.65 पर पहुंच गया।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और घरेलू शेयर बाजारों से विदेशी पूंजी के बाहर जाने की चिंताओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.94 पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें