फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी 1% तक चढ़े

Wed, 07 Aug 2024 09:50 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे 740 अंकों की मजबूती के साथ 79,353.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 296.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,289.50 पर कारोबार करते देखे गए।
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, बुधवार को 1% से अधिक की बढ़त के साथ खुले। इस दौरान बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूती आई। वैश्विक संकेतों के बाद व्यापारियों ने अमेरिकी मंदी की आशंका का पुनर्मूल्यांकन किया।

विज्ञापन


बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे 740 अंकों की मजबूती के साथ 79,353.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 296.55 अंकों की बढ़त के साथ 24,289.50 पर कारोबार करते देखे गए।

बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.53 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 444.12 लाख करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज का सूचकांक में मुख्य योगदान रहा। आईटीसी, टीसीएस, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और एसबीआई ने भी तेजी को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें