फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर कमजोरी; सेंसेक्स 600 अंक फिसला, निफ्टी 24350 के नीचे पहुंचा

Thu, 25 Jul 2024 09:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई से निफ्टी में अब तक 2.3% तक की गिरावट आ चुकी है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में गिरावट दिखी। जबकि बजट पेश होने के बाद भी लगातार तीन सत्रों में निफ्टी लाल निशान पर ही कारोबार करता दिखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दरों में बदलाव का एलान किया था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर खुले। बाजार में यह कमजोरी वैश्विक बाजारों में कमजोरी और सरकार की ओर से निवेश पर लाभ और एफएंडओ करोबार पर जुड़े कर में बढ़ोतरी के बाद आई है। इस दौरान बाजार में सभी क्षेत्रों के शेयरों पर दबाव दिखा।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर सेंसेक्स 650 अंकों या 0.80% की गिरावट के साथ 79,518 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 195 अंक या 0.80% फिसलकर 24,218 के स्तर पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड हाई से निफ्टी में अब तक 2.3% तक की गिरावट आ चुकी है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी में गिरावट दिखी। जबकि बजट पेश होने के बाद भी लगातार तीन सत्रों में निफ्टी लाल निशान पर ही कारोबार करता दिखा है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दरों में बदलाव का एलान किया था। इसके साथ ही वायदा कारोबार में लेनदेन पर भी कर लगाने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें