फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत; सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के करीब

Fri, 10 May 2024 09:16 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार की सुबह वैश्विक बाजारों से घरेलू बाजार को सकारात्मक संकेत मिले। सरकारी शेयरों और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा मजबूत दिखी। निफ्टी के शेयरों में बीपीसीएल, एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजारों में आज शुक्रवार (10 मई) को कारोबार की सपाट शुरुआत हुई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी हल्की बढ़त के साथ खुले। बैंक निफ्टी में भी हरे निशान पर कारोबार शुरू हुआ। हालांकि, बाजार पर बिकवाली का दबाव दिखा। हालांकि दबाव के बावजूद बाजार हरे निशान पर बना रहा। इससे पहले शुक्रवार की सुबह वैश्विक बाजारों से घरेलू बाजार को सकारात्मक संकेत मिले।

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

सरकारी शेयरों और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा मजबूत दिखी। निफ्टी के शेयरों में बीपीसीएल, एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। टाटा मोटर्स और एसबीआई के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। मेटल शेयरों में हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दिखी।

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 431.72 (0.59%) अंकों की बढ़त के साथ 72,855.09 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 146.00 (0.66%) अंक मजबूत होकर 22,103.50 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स के शेयरों में मजबूती से निफ्टी ऑटो 0.9% चढ़ा है। दूसरी ओर निफ्टी एफएमसीजी, फाइनेंशियल, मीडिया, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गेस भी बढ़त के साथ खिले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिड कैप और स्ममालकैप 100 के शेयरों में 0.2% की बढ़त दर्ज की गई।

चौथाी तिमाही के नतीजों के बाद भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) के शेयरों में 5% की बढ़त दिखी। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान टाटा मोटर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और सिप्ला के शेयरों पर नजर बनी रहेगी, इनके चाथी तिमाही के नतीजे आज आने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें