फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत; सेंसेक्स 70855 पर, निफ्टी भी सुस्त

Fri, 22 Dec 2023 10:23 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार की सुबह 09:57 बजे 168.38 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 71,097.82 के स्तर पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.91 (0.34%) अंकों की मजबूती के साथ 21,327.95 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले। हालांकि शुरुआती कारोबार में वित्तीय और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट के कारण बाजार सपाट ढंग से कारोबार करता दिखा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09:57 बजे 168.38 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 71,097.82 के स्तर पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.91 (0.34%) अंकों की मजबूती के साथ 21,327.95 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को बाजार में बुल्स को बढ़त मिलती दिखी। इस दौरान निफ्टी के 38 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे वहीं, 10 शेयर लाल निशान पर और दो शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते दिखी। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, यूपीएल और डिविज लैबोरेटरीज के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें