Sensex Opening Bell: चौतरफा खरीदारी के कारण बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 66,500 के पार निकल गया। वहीं, निफ्टी सितंबर के बाद पहली बार 20000 के पार पहुंच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शेयर बाजार में बुधवार को मजबूती के साथ कारोबार होता दिखा। चौतरफा खरीदारी के कारण बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 350 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 66,500 के पार निकल गया।
बुधवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 120 अंकों की मजबूती के साथ सितंबर के बाद पहली बार 20000 के पार पहुंच गया। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी मेटल, ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयरों में दिखी। निफ्टी में अदाणी एंटरप्राइसेज का शेयर सवा फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। इससे मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 200 अंक मजबूत होकर 66,174 के स्तर पर बंद हुआ था।