फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में फिर बढ़त के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 19600 के पार

Fri, 06 Oct 2023 12:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 65,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। इस दौरान निफ्टी में भी 50 अंकों का इजाफा हुआ है और यह 19,600 के पार निकल गया है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुले। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 65,800 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। इस दौरान निफ्टी में भी 50 अंकों का इजाफा हुआ है और यह 19,600 के पार निकल गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के एमपीसी की बैठक का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर दिख रहा है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 300 अंकों की उछलकर 65,900 के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी भी 90 अंकों की बढ़त के साथ 19,630 के लेवल पर ट्रेड कर रहा कारोबार करता दिखा। निफ्टी में बजाज फिनसर्व के शेयरों में शेयर करीब ढाई फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। एचयूएल के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को BSE सेंसेक्स 405 अंकों की बढ़त के साथ  65,631 पर बंद हुआ था।

एडीआईए ने रिलायंस रिटेल में 4967 करोड़ रुपये के बदले 0.6% हिस्सेदारी खरीदी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने शुक्रवार को घोषणा की कि अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) कंपनी में 0.6% हिस्सेदारी के लिए 4,966.80 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी का मूल्य 8.38 लाख करोड़ रुपये के प्री-मनी इक्विटी मूल्य पर आंका गया है। जिससे रिलायंस रिटेल देश में इक्विटी मूल्य के हिसाब से शीर्ष चार कंपनियों में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें