फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 26050 के पास

Thu, 26 Sep 2024 09:27 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.65 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 85,316.52 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 30.70 (0.12%) अंक मजबूत 26,034.85 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की धीमी लेकिन हरे निशान पर शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.65 (0.17%) अंकों की बढ़त के साथ 85,316.52 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 30.70 (0.12%) अंक मजबूत 26,034.85 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन


बेंचमार्क सूचकांक भी फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं की बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले उच्च स्तर पर खुले। इनमें फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणियां भी शामिल होंगी, जो अमेरिकी में ब्याज दरों के परिदृश्य पर आगे का संकेत दे सकती हैं।

कोर व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक, जो मुद्रास्फीति मापने के लिए फेड का पसंदीदा उपाय है- भी शुक्रवार को जारी होने वाला है।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, नेस्ले इंडिया, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ खुले, जबकि पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फाइनेंस में गिरावट आई। 
विज्ञापन


अलग-अलग शेयरों में, आस्क ऑटोमोटिव में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि इसके प्रमोटर 27-28 सितंबर को ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए कंपनी में 6.05% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें