फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार पर ब्रेक, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का, निफ्टी भी सुस्त

Thu, 21 Jul 2022 09:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी बाजार खुलने के बाद लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। रुवार को विप्रो के शेयरों दो प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि इंडसइंड बैंक की पहली तिमाही के नतीजे के बाद उसके शेयरों में दो फीसदी तक की उछाल देखी जा रही है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजारों में वीकली एक्सपायरी के दिन शुरुआती कारोबार में हल्की कमजोरी देखने को मिली है। सेंसेक्स गुरुवार को लगभग 100 अंक नीचे लुढ़ककर खुला है जबकि निफ्टी में भी मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। यह भी 16500 के लेवल के नीचे खुला।

विज्ञापन


हालांकि लाल निशान में कारोबार शुरू होने के बाद बाजार में रिकवरी भी देखने को मिल रही है। नौ बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 55390 जबकि निफ्टी रिकवरी करते हुए 16525 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को विप्रो के शेयरों दो प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है जबकि इंडसइंड बैंक की पहली तिमाही के नतीजे के बाद उसके शेयरों में दो फीसदी तक की उछाल देखी जा रही है। इससे पहले ग्लोबल बाजार में मिलेजुले संकेत देखने को मिले थे।
विज्ञापन


अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 300 अंकों के दायरे में कारोबार करने के बाद 50 ऊपर चढ़कर बंद हुआ। डाओ जोंस में निचले लेवल से 225 अंकों की रिकवरी होती दिखाई दी। वहीं Nasdaq 1.6 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
विज्ञापन


बुधवार के कारोबारी सेशन में FIIs ने नकद में 1781 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जबकि DIIs ने नकद में 230 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय रुपये में कमजोरी गुरुवार के कारोबारी सेशन में भी बरकरार है। रुपया फिलहाल 80.02 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें