फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 282 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 03 Nov 2021 09:32 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 282.15 अंक बढ़कर 60,311.21 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 84.20 अंकों की बढ़त के साथ 17973.15 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के एक दिन पहले शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) 282.15 अंक बढ़कर 60,311.21 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी आज 84.20 अंकों की बढ़त के साथ 17973.15 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट थी। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 फीसदी के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,888.95 अंक रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें