फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: 200 से अधिक अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Thu, 28 Oct 2021 09:42 AM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Today: सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन

 


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया और डिविस लैब्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, अदानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, आईटीसी, टाइटन कंपनी और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले।

बुधवार को 61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें