फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

Mon, 05 Jul 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 228.23 अंकों (0.43 फीसदी) की तेजी के साथ 52712.90 के स्तर पर खुला। निफ्टी 69.30 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 15791.50 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 228.23 अंकों (0.43 फीसदी) की तेजी के साथ 52712.90 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.30 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 15791.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इस सप्ताह सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े आने हैं जिससे कारोबारी धारणा प्रभावित होगी। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल की कीमतें तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का रुख भी बाजार को दिशा देंगे।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, मारुति, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एम एंड एम, एल एंड टी, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, टाइटन, आईटीसी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और एनटीपीसी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 214.88 अंक (0.41 फीसदी) ऊपर 52699.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 92.50 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 15814.70 पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 41.92 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 52360.52 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17.70 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 15697.70 के स्तर पर खुला था।

शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 166.07 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 52,484.67 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 15,722.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें