फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today: बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, 15700 के करीब निफ्टी

Fri, 02 Jul 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 41.92 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 52360.52 के स्तर पर खुला। निफ्टी 17.70 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 15697.70 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 41.92 अंकों (0.08 फीसदी) की तेजी के साथ 52360.52 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.70 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 15697.70 के स्तर पर खुला। आज 1226 शेयरों में तेजी आई, 427 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.59 अंक या 1.10 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, मारुति, टाइटन, बजाज ऑटो, रिलायंस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 276.66 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 52595.26 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.50 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 15703.50 पर था।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण  
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,11,220.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। 
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 10.57 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 52472.14 के स्तर पर खुला। निफ्टी 1.10 अंक (0.01 फीसदी) नीचे 15720.40 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 164.11 अंक (0.31 फीसदी) नीचे 52,318.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 15,680.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें