सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सिर्फ पेट्रोल के दामों बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतें स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत अधिकतम 40 पैसे तक बढ़ी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 99.16 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.18 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये व डीजल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 89.18 | 99.16 |
| मुंबई | 96.72 | 105.24 |
| कोलकाता | 92.03 | 99.04 |
| चेन्नई | 93.72 | 100.13 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।