फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: सेंसेक्स में 1158 अंकों की गिरावट, निवेशकों ने गंवाए 4.82 लाख करोड़ रुपये

Thu, 28 Oct 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25  के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1158.63 अंकों की गिरावट के साथ 59,984.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 353.70 अंकों की गिरावट के साथ 17857.25  के स्तर पर बंद हुआ।

 

विज्ञापन

निवेशकों ने गंवाए 4.82 लाख करोड़
गुरुवार को सेंसेक्स ने 1159 अंकों का गोता लगाया जो कि पिछले 6 महीने में सबसे बड़ी गिरावट रही। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। इस गिरावट में निवेशकों ने 4.82 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। बीएसई में कुल 1158.63 अंकों यानि 1.89 फीसदी तक की गिरावट आई और ये 59,984 पर बंद हुआ। इस साल 12 अप्रैल के बाद सेंसेक्स में ये सबसे बड़ी गिरावट रही। 

लाल निशान पर खुला था शेयर बाजार
आज शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 258.56 अंकों की गिरावट के साथ 60,884.77 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 72.20अंकों की गिरावट के साथ 18,138.75 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, श्री सीमेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे चढ़ा
वहीं, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 74.92 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच भारतीय रुपया को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे चढ़कर 74.87 पर पहुंचा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें