फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: 207 अंक गिरकर 61 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 57.45 अंकों की गिरावट

Wed, 27 Oct 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NSE BSE 27 October 2021: सेंसेक्स 206.93 अंकों (0.34 फीसदी) की गिरावट के साथ 61,143.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंकों (0.31 फीसदी) की गिरावट के साथ 18,210.95 के स्तर पर बंद हुआ।   
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार 61 हजार के पार बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 206.93 अंकों की गिरावट के साथ 61,143.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंकों की गिरावट के साथ 18,210.95  के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

 


61125.16 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एशियन पेंट्स, इंफोसिस और सिपला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें