फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE BSE 21 September 2021: दोबारा 59 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में 165 अंकों का उछाल

Tue, 21 Sep 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 514.34 अंकों (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.10 अंकों (0.95 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दोबारा 59 हजार का स्तर छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 514.34 अंकों (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.10 अंकों (0.95 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 710 अंक या 1.21 फीसदी चढ़ा था। गुरुवार को यह पहली बार 59,000 अंक के स्तर पर पहुंचा था। 

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
शेयर बाजार की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले पर रहेगी। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी घरेलू बाजार की दिशा तय होगी।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मारुति, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्पस बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज ऑटो और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया,आईटी, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 278.98 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 58,769.91 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 73.80 अंकों (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 17,470.70 के स्तर पर खुला था। 

पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 524.96 अंकों (0.89 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,490.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 188.25 अंकों (1.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,396.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें