फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर मार्केट ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 61800 के पार, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 18 Oct 2021 09:40 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 61,894.33 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बढ़त के साथ ओपन हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है और सप्ताह के  पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर मार्केट ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex)  511.37 बढ़कर पहली बार 61,817.32 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बढ़त के साथ ओपन हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 130.20 अंक की बढ़त के साथ 18,468.75 के स्तर पर ओपन हुआ।

विज्ञापन


इन कंपनियों को फायदा
आज शेयर मार्केट के खुलने के बाद इंफोसिस दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद क्रमशः टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक को फायदा मिला। DMART को भी दूसरी तिमाही में डबल मुनाफा हुआ है। राजस्व 47 फीसदी बढ़कर 7800 करोड़ के करीब पहुंचा है और मार्जिन में दो फीसदी से ज्यादा का सुधार दिखा है। 

इन कंपनियों का घाटा
दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, डॉ रेड्डीज और एचसीएल टेक शुरुआती सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 388.11 अंक या 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 117.70 अंकों (0.65 फीसदी) की बढ़त के साथ 18279.50 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


गुरुवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 568.90 अंकों (0.94 फीसदी) की तेजी के साथ 61,305.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.80 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 18,338.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


दशहरे पर बंद रहा शेयर मार्केट
दशहरे पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहा। इसके बाद 16 और 17 अक्तूबर, यानी शनिवार और रविवार को भी घरेलू बाजार में कारोबार नहीं हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें