फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया पर मिसाइल दागे जाने से शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, 300 अंक गिरा सेंसेक्स

Mon, 16 Apr 2018 09:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
शनिवार को सीरिया पर अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा मिसाइल दागे जाने का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी के साथ ही रुपये में भी कमजोर शुरुआत देखने को मिली। 
विज्ञापन


सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाद में यह संभल गया और 92 अंक गिरकर 34104 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं निफ्टी 23 अंकों की कमजोरी के साथ 10458 पर कारोबार कर रहा है।  निचले स्तरों से सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी लुढ़का है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, विप्रो, एक्सिस बैंक और गेल 4.2-1 फीसदी तक गिरे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में सिप्ला, इंडियाबुल्स हाउसिंग, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रासिम, एलएंडटी, बजाज ऑटो और हीरो मोटो 1.4-0.5 फीसदी तक चढ़े हैं।

रुपये में 12 पैसे की गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे गिरकर 65.32 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले कारोबारी दिन रुपया 65.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें