फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार ने खोई तेजी, सेंसेक्स 222 अंक गिरा, निफ्टी 11450 के स्तर पर

Fri, 22 Mar 2019 05:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिन में बनी सभी बढ़त को गवां दिया, जिससे कारोबार बंद होते वक्त यह 222 अंक की गिरावट देखने को मिली।  वहीं निफ्टी भी 11450 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 222.14 अंक की गिरावट के साथ 38164.61 के स्तर पर और  निफ्टी 64.15 अंक की कमजोरी के साथ 11456.90 के स्तर पर बंद हुआ है। मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.59 फीसदी गिरकर 15076.89 के स्तर पर बंद हुआ है। 

वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.44 फीसदी टूटकर 14758.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में रिलांयस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और आईटीसी ने दबाव बनाया। आज बैंक निफ्टी ने 30 हजार का नया शिखर बनाया लेकिन ये ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया। 9 दिनों की चेजी के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली। सरकारी बैंकों, ऑटो और तेल-गैस शेयरों में आज ज्यादा कमजोरी देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें