फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में नौवें दिन भी उछाल जारी, 38,500 के हुआ पार, रुपये में छह पैसे का उछाल

Fri, 22 Mar 2019 10:24 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

शेयर बाजार में लगातार नौवें दिन भी दिन तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 38,500 के पार जाकर खुला। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी छह पैसे के उछाल पर कारोबार करते हुए देखा गया। सेंसेक्स 102 अंक की मजबूती के साथ 38,515 के स्तर पर और  निफ्टी 32 अंक की बढ़त के साथ 11550 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


सेंसेक्स में निफ्टी और मिडकैप शेयरों में लिवाली का माहौल दिख रहा है और यह बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। टेक, आईटी और एनर्जी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी में आईटी, मीडिया और मेटल को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी का माहौल दिख रहा है। 

निजी और सरकारी दोनों बैंकों में खरीदारी दिख रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 29942 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.40 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.53 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

रुपये में तेजी

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले के एक बार तेजी के साथ खुला। रुपया छह पैसे की बढ़ोतरी के साथ 68.57 पैसे पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें