फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फिसला; सेंसेक्स 71 अंक टूटा, निफ्टी 25400 से नीचे

Fri, 13 Sep 2024 04:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा कमजोर पड़े और 0.7% से 1.4% तक फिसल गए। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच, अदाणी समूह के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले सत्र में आई तेज उछाल के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। एफएमसीजी और ऊर्जा सेक्टर के शेयर इस दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 72 अंक या 0.09% गिरकर 82,890 पर बंद हुआ, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 32 अंक या 0.13% गिरकर 25,356 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स सबसे ज्यादा कमजोर पड़े और 0.7% से 1.4% तक फिसल गए। दूसरी तरफ, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व , एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील हरे निशान पर बंद हुए। इस बीच, अदाणी समूह के शेयरों में 2.5% तक की गिरावट आई। यह गिरावट अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के उस दावे के बाद दर्ज की गई जिसमें कहा गया कि अधिकारियों ने समूह के 310 मिलियन डॉलर से अधिक के फंड को फ्रीज कर दिया है। हालांकि, अदाणी समूह ने ऐसे किसी अदालती कार्रवाई से इनकार किया है।

व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो गॉडफ्रे फिलिप्स की ओर से बोनस इश्यू के प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अपनी बोर्ड मीटिंग की घोषणा के बाद इसके शेयर 10% तक चढ़ गए। कंपनी ने कहा कि उसका बोर्ड 20 सितंबर को 2:1 के अनुपात में बोनस इश्यू को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगा। इसका मतलब है कि कंपनी के प्रत्येक शेयर के लिए दो बोनस शेयर जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों में भी 4% से अधिक की तेजी आई, क्योंकि कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 716 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद के आंकड़ों से पता चला कि अगस्त में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने केंद्रीय बैंक के 4% के लक्ष्य से नीचे रही। हालांकि, यह जुलाई की तुलना में बढ़कर 3.65% हो गई। जुलाई में यह 3.6% से थोड़ी अधिक थी। इस बीच, खाद्य मुद्रास्फीति, जो समग्र सीपीआई बास्केट का लगभग आधा हिस्सा है, अगस्त में बढ़कर 5.66% हो गई। हालांकि, बाजार में निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना रहेा। बीएसई पर लगभग 2,477 शेयरों में तेजी आई, 1,481 में गिरावट आई और 109 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

जून के बाद रुपये में एक हफ्ते की सबसे बड़ी बढ़त

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.8875 पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र में 83.9650 पर बंद हुआ था। सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर घरेलू मुद्रा में लगभग 0.1% की मजबूती आई। 25 जून को समाप्त सप्ताह के बाद रुपये का यह सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन है। शुक्रवार को डॉलर सूचकांक 0.2%  की गिरावट के बाद 101 के स्तर से नीचे चला गया। जबकि एशियाई मुद्राओं में कोरियाई वॉन और मलेशियाई रिंगित में बढ़त दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें