Sensex Closing Bell: बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी फिर 20 हजार के पार पहुंच गया है।
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जबरदस्त तेजी दिखी। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद हुए। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में एक-एक प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी फिर 20 हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
बुधवार को ही पहली बार बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप चार ट्रिलियन डॉलर (333.20 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंचा। इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स 727.71 (1.09%) अंकों की बढ़त के साथ 66,901.91 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 206.90 (1.04%) अंक मजबूत होकर 20,096.60 के लेवल पर पहुंच गया। बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। इस दौरान बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती आई।
डॉलर के मुकाबले रुपये की आज सपाट क्लोजिंग हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि ज्यादातर एशियाई करेंसी में बढ़ोतरी को देखते हुए 29 नवंबर को डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.30 के स्तर पर खुला।