फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन टूटा, सेंसेक्स 286 अंक कमजोर हुआ, निफ्टी 19450 के पास

Wed, 04 Oct 2023 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 286 अंक या 0.44 प्रतिशत कमजोर होकर 65,226 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 93 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 19,436 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल के 16 साल के नए उच्च स्तर पर पहुंचने और नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। लंबी अवधि के लिए ऊंची ब्याज दरों की आशंका से वैश्विक शेयर बाजार प्रभावित हो रहे हैं। इस बीच, बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 2.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 316.72 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 286 अंक या 0.44 प्रतिशत कमजोर होकर 65,226 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 93 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 19,436 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक में 4.7 प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक में 2.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और इन्फोसिस बढ़त के साथ बंद हुए। 

13 प्रमुख सेक्टोरल सूचकांकों में से 11 में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें इंडेक्स हैवीवेट बैंक 0.98% गिर गए। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और रियल्टी में क्रमश: 2.83% प्रतिशत और 1.73 प्रतिशत की गिरावट आई। घरेलू स्तर पर अधिक केंद्रित स्मॉल और मिड-कैप ने ब्लू-चिप्स के मुकाबले 1.25% से 1.5% के बीच गिरावट दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.23 रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें