फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में पिछले तीन दिन की बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 181 अंक टूटा, निफ्टी 19400 से फिसला

Thu, 24 Aug 2023 07:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स -180.96 (-0.28%) अंक फिसलकर 65,252.34 अंकों पर जबकि निफ्टी 57.30 (-0.29%) अंक टूटकर 19,386.70 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली दिखी और यह आखिरकार लाल निशान पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की बढ़त पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स -180.96 (-0.28%) अंक फिसलकर 65,252.34 अंकों पर जबकि निफ्टी 57.30 (-0.29%) अंक टूटकर 19,386.70 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली दिखी और यह आखिरकार लाल निशान पर बंद हुआ।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

विज्ञापन

निफ्टी के ज्यादातर इंडेक्स गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। इन में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी ऑटो और निफ्टी मेटल के शेयर शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया के शेयरों में मजबूती दिखी।

वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंकिंग और ऑयल कंपनियों के शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार फिसला। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों की बीच बाजार ने मजबूत शुरुआत के बावजूद पहले हाफ में शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। गुरुवार को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में लगातार चौथे दिन लोअर सर्किट लगा। कंपनी के कुल मार्केट कैप में बीते चार दिनों में ही कुल 30,485 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 82.57 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

वित्त सचिव बोले- शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में भारत की वृद्धि दर सबसे ज्यादा बनी रहेगी

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने गुरुवार को कहा कि निकट भविष्य में भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ऊंची वृद्धि दर हासिल करता रहेगा। भारत वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। शीर्ष चार में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं। एसएंडपी ग्लोबल की इस महीने की शुरुआत में आई एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि भारत की अर्थव्यवस्था 2031 तक दोगुनी होकर 6.7 अरब डॉलर की हो जाएगी, जो फिलहाल 3.4 अरब डॉलर है।

उन्होंने कहा, 'भारत पहले से ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा देश है। किसी भी माप से भारत की विकास दर शीर्ष चार देशों की तुलना में बहुत तेज है। आज हम सुरक्षित रूप से कह सकते हैं कि निकट भविष्य में सभी चार की विकास दर भारत की तुलना में कम रहने की आशंका है। सोमनाथन ने इंडियास्पोरा जी 20 फोरम में अपने संबोधन में कहा, "... अवसरों के आकार के संदर्भ में, भारत यकीनन भविष्य का सबसे बड़ा विकास अवसर है क्योंकि हम बड़े हैं और हम अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें